राजस्थान में 16 वी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले अपार बहुमत और भजन लाल को मुख्यमंत्री और डॉ प्रेम चन्द बैरवा तथा दीया कुमारी को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद शनिवार 30 दिसंबर 2023 को 22 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई।

राजस्थान का मंत्रिमंडल इनको बनाया मंत्री

केबिनेट मंत्री : शपथ ग्रहण समारोह में 12 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई है जो निम्न है।

1- किरोड़ीलाल मीना: सवाई माधोपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी से बागी आशा मीणा और कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अबरार के बीच मुकाबला था इसमें करीब 25 हजार वोटो से डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की जीत हुई है।

2- गजेंद्र सिंह खींवसर : गजेंद्र सिंह खींवसर लोहावट विधानसभा चुनाव जो की जोधपुर जिले में है से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेसी उम्मीदवार किशना राम बिश्नोई को 10549 वोटो से हराकर जीत हासिल की है।

3- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झोटवाड़ा(जयपुर ) सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक चौधरी को करीब 50 हजार से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल की है।

4-बाबू लाल खराड़ी : उदयपुर जिले की झाडोल विधानसभा सीट से बाबूलाल खराड़ी चौथी बार विधायक बने हैं। इन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरालाल दंरागी को करीब 6488 वोट से हराया है।

5-मदन दिलावर : कोटा के रामगंज मंडी से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मदन दिलावर ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेसी उम्मीदवार महेंद्र राजोरिया को 18422 वोट से शिकायत दी थी।

6-जोगा राम पटेल : जोगाराम पटेल जोधपुर के लूणी से विधायक है इन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र बिश्नोई को करीब 24 हजार से भी अधिक वोटो के अंतर से हराया है।

7-सुरेश सिंह रावत : सुरेश सिंह रावत अजमेर जिले के पुष्कर से विधायक है उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार नसीम अख्तर को 13869 मतों से हराकर हराया है। ज्ञात हो कि सुरेश सिंह रावत तीसरी बार विधायक बने हैं।

8- अविनाश गहलोत : पाली जिले के जैतारण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार सुरेंद्र गोयल को हराकर अविनाश गहलोत विधायक बने हैं। इन्होंने सुरेंद्र गोयल को 13526 मतों से हराकर जीत हासिल की है।

9- जोरा राम कुमावत : सुमेरपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार हरिशंकर को 27382 वोटो से शिकस्त देकर जोराराम कुमावत ने जीत हासिल की है।

10-हेमंत मीना : प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा ने जीत हासिल की है उन्होंने बीएसपी के उम्मीदवार कमल मीणा को हराकर जीत हासिल की है।

11-कन्हैया लाल चौधरी : टोंक जिले के टोडा मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार घीसालाल चौधरी को 16079 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। ज्ञात हो कि कन्हैया लाल लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

12- सुमित गोदारा: लूणकरणसर (बीकानेर) से विधायक सुमित गोदारा ने कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ राजेंद्र मुंड को करीब 8 हजार से भी अधिक वोटो से हराकर जीत हासिल की है।उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की है। हालांकि उनका यह तीसरा चुनाव था।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार : 30 दिसंबर 2023 को आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को शपथ दिलाई है जो निम्न प्रकार से हैं।

1- संजय शर्मा : अलवर शहरी विधानसभा क्षेत्र से संजय शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय अग्रवाल को 9000 से भी अधिक मतों से हराकर विधायक बने हैं।

2- गौतम कुमार : बड़ी सादड़ी से विधायक बने गौतम कुमार ने कांग्रेसी उम्मीदवार बद्रीलाल जाट को 11,798 मतों से हराकर जीत हासिल की है।

3-झांबर सिंह खर्रा : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर से विधायक झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेसी उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह को 14459 वोटो से हराकर जीत हासिल की है।

4-सुरेंद्र पाल सिंह टीटी : सुरेंद्र पाल सिंह श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है। हालांकि अभी वहां चुनाव नहीं हुए हैं,आगामी 5 जनवरी 2024 को चुनाव होना है लेकिन चुनाव से पहले ही सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया गया है।

5-हीरा लाल नागर : कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हीरालाल नागर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह को 25,586 वोट से हराकर यह जीत हासिल की है।

राज्य मंत्री : शपथ ग्रहण समारोह में कुल 5 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है जिनका नाम निम्न प्रकार से है।

1-ओटा राम देवासी: सिरोही विधानसभा सीट से ओटाराम देवासी ने कांग्रेसी उम्मीदवार संजय लोढ़ा को 35805 वोटो से हराकर जीत हासिल की है।

2- मंजू बाघमार : नागौर जिले के जायल विधान सभा क्षेत्र से विधायक है।

3-विजय सिंह चौधरी : नागौर जिले के नावा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सिंह चौधरी नहीं कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र चौधरी को 23948 वोटो से शिकस्त दी थी।

4-कृष्ण कुमार बिश्नोई : गुढ़ा मलानी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कृष्ण कुमार विश्नोई ने 16 वी विधान सभा निर्वाचन में कांग्रेसी उम्मीदवार कर्नल सोनाराम चौधरी को हराया है।

5-जवाहर सिंह बेढम : भरतपुर जिले के नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है जवाहर सिंह बेढम।

ध्यातव्य: 12 कैबिनेट मंत्री,05 राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 05 राज्य मंत्री सहित कुल 22 मंत्रियों ने शपथ ली ।

ध्यातव्य:अब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित कुल 25 मंत्री हो गए है।

ध्यातव्य: राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ज्ञात होगी विधानसभा के कुल सदस्य संख्या का 15% सदस्य को ही मंत्री बनाया जा सकता है मुख्यमंत्री सहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page