UNO

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय 50 (प्रारम्भिक सदस्तो में पोलेंड को भी शामिल कर लिया) प्रारंभिक सदस्य के रूप में भारत का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीयों ने न केवल स्थापना के समय बल्कि उसके बाद भी संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न अंगों और अभियानों में भारतीयों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। 
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत ने 1 जनवरी 1942 को वाशिंगटन में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे तथा 25 अप्रैल से 26 जून 1945 तक सैनफ्रांसिस्को में ऐतिहासिक संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था ।

  • भारतीय जिनकी  UNO में भूमिका रही

UNO चार्टर पर हस्ताक्षर:- आर ए रामास्वामी मुडालियर एवं गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद के आपूर्ति सदस्य तथा भारत के शिष्टमंडल के नेता ने संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव हस्ताक्षर किए थे ।आज हम संयुक्त राष्ट्र संघ और उनके विभिन्न अंगों में अपना योगदान देने वाले भारतीयों के बारे में चर्चा करेंगे ।निश्चित रूप से यह सामग्री आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश :

भारत के बी.एन राव एवं आर. एस. पाठक ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया तथा इसके अतिरिक्त डॉ नगेंद्र सिंह मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी पदासीन रहे। 

इसके अतिरिक्त सन 2012 में जोधपुर निवासी दलबीर भंडारी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में चुुुने गए। न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलीपींस के प्रत्याशी को 58 मतों की तुलना 122 मत प्राप्त करते हुए न्यायाधीश चुने गए थे। ज्ञात हो कि दलवीर भंडारी दूसरी बार  निर्वाचित होने वााले एकमात्र भारतीय है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यह चौथे क्रम के भारतीय थे इनसे पूर्व बी एन राव व आर एस पाठक और डॉक्टर नगेंद्र सिंह न्यायाधीश रह चुके थे।

  • यूनेस्को में भारतीय :

यूनेस्को ( संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) जिसका मुख्यालय पेरिस में है डॉ राधाकृष्णन एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनेस्को के सर्वोच्च पद पर भी कार्य कर चुके हैं। भारत के ही पीएम कृपाल यूनेस्को में कार्यकारी मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।

  • यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष):- 

जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है भारत के प्रथम अभिनेता अमिताभ बच्चन अप्रैल 2005 में यूनिसेफ का सद्भावना दूत एवं सचिन तेंदुलकर को नवंबर 2013 में तथा अभिनेता और निर्माता आमिर खान अक्टूबर 2014 में दक्षिण एशिया क्षेत्र में यूनिसेफ के सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किए हुये थे।

  • विश्व बैंक में भारतीय :

भारतीय श्री गौतम काजी विश्व बैंक का प्रबंध निदेशक रह चुके ज्ञात हो कि श्री गौतम काजी पहले भारतीय हैं जिन्हें विश्व बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।

  • महासभा अधिवेशन के अध्यक्ष :

श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवेे अधिवेशन  1953 का सभापतित्व किया था। ज्ञात हो कि विजयलक पंडित इस पद को सुशोभित करने वाली पहली भारतीय महिला भी थी ।

  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण ( वियना) :-

डॉक्टर एच जे भाभा अणुशक्ति के उपयोग के लिए गठित कमीशन के अध्यक्ष हो चुके हैं।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन:- (जेनेवा)  

श्रीमती राजकुमारी अमृत कौर विश्व स्वास्थ्य संगठन की और श्री निवासन को मई 1990 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया था। ज्ञात हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के छ: क्षेत्रीय कार्यालय में से एक भारत (नई दिल्ली) में है।

  • अंतरष्ट्रीय विधि आयोग:

डॉ पी. एस. राव को 14 नवंबर 1991 को अंतरष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य के रूप में  पुनः निर्वाचित किया गया ।उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुंद्र कानून न्यायाधिकरण के न्यायाधीश के रूप में 1999 से 2008 तक की अवधि के लिए फिर से चुन लिया गया।

  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति:-  

सन 1999 से 2002 की अवधि के लिए न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चुना गया जिन्होंने लगभग 3 वर्षों तक अपनी भूमिका निभाई।

  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा संगठन:-  

श्री वी. के.शुंगलू को सन 2000 से 2004 तक की अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा संगठन के भाई यह लिखा परीक्षक चुने गए।

  • संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्रता लेखा परीक्षा:

वी.एन कॉल भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का चुनाव नवंबर 2007 में संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्रता लेखा परीक्षा परामर्शदात्री समिति में किया।

  • आर्थिक एवं सामाजिक परिषद :- 

अतुल खरे को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सन 2011 में संयुक्त राष्ट्र की बदलाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी। बदलाव प्रबंधन दल संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक स्तर पर हो रहे कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बदलाव पर सुझाव देना है।  नवंबर 2010 में भारत को आर्थिक एवं सामाजिक परिषद द्वारा यू एंड वुमन के कार्यकारी बोर्ड में चुना गया था। 

  • विश्व खाद्य और कृषि संगठन :- 

डॉक्टर बी.आर.सेन विश्व खाद्य व कृषि संस्थान के प्रधान के पद पर कार्य कर चुके हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और भारतीय:-

 सन 1993 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें शामिल होने वाला प्रथम देश भारत था । ज्ञात हो कि भारत के श्री जगजीवन राम अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 33 वे अधिवेशन के अध्यक्षष रह चुके हैं ।

  • अणु शक्ति आयोग :

डॉक्टर एच जे भाभा 1955 में अणुशक्ति के साथ में उपयोग के लिए गठित कमीशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष:- 

चिंतामणि देशमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त भारत के रघुराम राजन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष केे मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुकेे हैं।

  • महासचिव के सैनिक सलाहकार:-

 मेजर जनरल रिकी महासचिव के सैनिक सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।UNO शान्ति सेना में कमाण्डर:- जनरल थिमैया साइप्रस में  और मेजर जनरल ज्ञानी गाजा में शांति स्थापना करने केेे लिए संयुक्त राष्ट्र सेना  में कमांडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • यूनिसेफ:-

महिला और बाल विकास विभाग की सचिव कुमारी मेरा सेठ को जून 1990 में यूनिसेफ कार्यकारी बोर्ड का भारत से प्रथम उपाध्यक्षष बनाया गया ।

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सलाहकार:- 

3 मार्च 2006 संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत के विजय नांबियार को अपना विशेष परामर्शदाता नियुक्त कर उनको को विशेष दर्जा प्रदान किया गया था ।
ध्यातव्य:- भारत के डॉक्टर रसिक रविंद्र को जून 2014 में कमेटी ऑन द लिमिट ऑफ कॉन्टिनेंटल सेल्फ के लिए चुना गया।

  • यूएन वुमन एजेंसी ( न्यूयॉर्क ):

स्थापना 3 जुलाई  2010 में हुई और भारत की लक्ष्मी पूरी इसकी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी रह चुकी है। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए स्थापित किया गया था।

12 thoughts on “वे कौन कौनसे भारतीय व्यक्ति हैं? जिन्होंने सयुंक्त राष्ट्रसंघ में विभिन्न पदों पर निभाई भूमिका”
  1. Thanks for оne’s marvelous posting! I genuinely enjoyed reading іt, уou happen toо Ьe а ցreat author.
    Ӏ wiⅼl alwаys boookmark your blog andd ѡill ooften cοme back lateг іn life.
    I want to encourage ߋne tⲟ ccontinue уoսr gгeat ѡork,
    have a nife morning!

    Here is my website … Олон нийтийн мэдээллийн хэрэгслээр трэнд болж буй сэдэв юу вэ?

  2. Ӏ tһink this is amօng the moѕt vital informatiοn for me.
    And i am glad reading уⲟur article. But wanna remark օn few general things, The
    website style iss ցreat, the articles іs reɑlly excellent :
    Ɗ. Good job, cheers

    Feel free tߋ visit my website – nbc nyheter live

  3. Ꮐreat blog! Is yoսr ttheme custom made or ⅾid yoᥙ download it from somewһere?
    A design like yours with a fеw simple tweeks wоuld really mɑke mү blog stand ᧐ut.
    Рlease llet mе кnow ѡhere yoᥙ got your theme. Blsss
    yoս

    Feel free to surf t᧐ myy website: pedetogel

  4. Jᥙѕt desire to ѕay уour article іs aѕ astonishing.
    The clarity in your post is simply nice and i cɑn assume
    you are ɑn expert on thіs subject. Fіne with yoսr permission аllow me too
    grab youur RSS feed tο keep up to date wwith forthcoming
    post. Ꭲhanks a million and pleaѕe kеep up thе gratifying wоrk.

    Ηere is myy webpage; jasa backlink terpercaya

  5. Tһanks fօr another informative site. The pⅼace else maʏ jhst I am getting that typle ߋf info ѡritten in ѕuch ɑn iideal mеans?I have a undertaking that І am juѕt now operating
    on, and I hafe beеn on the look out for sucһ informatiоn.

    Also visit mʏ blog :: jasa pbn premium

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page