अक्सर यह सवाल पूछा जाता रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा और भारी पक्षी कौनसा है तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिरकार दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे भारी और सबसे ऊंचा पक्षी कौनसा है और वह कहां पाया जाता है ? उसका आकार कितना है? और क्या उसकी विशेषताएं तो …

आपको बता दे कि दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरबर्ग है, जिसकी ऊंचाई लगभग 09 फिट तक होती है और यह पक्षी अफ्रीका में विशेषकर वुडलैंड्स और सवाना क्षेत्रों में पाया जाता है। वैसे यह विश्व के कई क्षेत्रों के जंतुआलय में देखा जा सकता है लेकिन यह प्रमुखतया अफ्रीका में पाया जाता है।

ध्यातव्य: इसके आकार के साथ साथ बड़े बड़े पैर, लंबी गर्दन बड़े बड़े पंख जिनका आकार लगभग 2 मीटर तक फैलाव तक होता है।

ध्यातव्य : दुनिया के इस सबसे बड़े वयस्क पक्षी का वजन 150 किलो तक हो सकता है।

ध्यातव्य : शुतुरबर्ग की आंखें बड़ी बड़ी होती है प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी आंखे प्राणी जगत में सबसे बड़ी होती है जिसमे प्रत्येक आंख का आकार लगभग 02 इंच का होता है। आकार के साथ साथ नजर बहुत तेज होती है जो दूर दूर तक देख सकती है।

उड़ नही सकता यह पक्षी

शुत्रुरबर्ग बड़े आकार और शरीर के अत्यधिक वजन के कारण उड़ नहीं सकता है और इसके पंखों फैलाव लगभग 2 मीटर तक होता है।

कितने दिनों तक जिंदा रहता है यह पक्षी

शुत्रुरबर्ग अपने भारी शरीर के साथ साथ उसकी औसतन आयु 45 से 50 वर्ष तक की होती है, लेकिन देखरेख अच्छी होने पर यह करीब 65 से 70 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page