26 जनवरी गणतन्त्र दिवस महान।।

चहुंओर तिरंगा लहराए आसमान,

सब जन मिल गाए पावन राष्ट्रगान।।

वीरों ने हंसते हुए अपने प्राण गंवाएं,

संविधान से अधिकार हमें दिलाएं।।

हम सब मिलकर कर्तव्य आगे बढ़े ,

ईमानदारी सच्चाई से नाता जोड़े ।।

नए सपनोँ को हम साकार कर पाएं,

भारत माँ का मस्तक ऊंचा उठाएं।।

अब हम अपना राज स्वयं चलाते ,

नही किसी के दास अब कहलाते।।

बच्चे बूढ़े सब मिलकर पर्व मनाते,

तिरंगे की आन बान शान बढ़ाते ।।

बच्चे परेड में कदम ताल मिलाते,

सजधज कर वो गणवेश में आते।।

सैनिक अजीब करतब दिखलाते,

सूर्य किरण विमान गगन में उड़ाते।।

चहुँओर बजती गणतन्त्र की शहनाई,

वीर शहीदों की देते गर्व से सब दुहाई।।

आओ सब खुशियो के दीप जलाएं,

गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाएं।।

  • रचनाकार: गोविन्द नारायण शर्मा सिंधौलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page