(रचनाकार:गोविंद नारायण शर्मा )

इक लम्हा ठहरो तेरे माफ़िक निखर जाएंगे,
तेरे स्पर्श से रूहानी जज्बात बहक जाएंगे!

होंठों पर जब प्यार के दो नगमें गुनगुनाएंगे,
मख़मली आवाज से मुसाफ़िर ठहर जाएंगे!

हम तेरे आग़ोश बिन जिन्दा नही रह पाएंगे,
जिन्दगी का हर लम्हा तेरी बाहों में बिताएंगे!

ग़र तुम ना मिले तो मीन सा तड़प मर जाएंगे,
बिन खंजर क़त्ल का इल्ज़ाम सर लगाएंगे !

उल्फ़त इजहार एतबार इबादत कर पाएंगे,
दो जिगर इक रूह बन के दिली शुकूँ पाएंगे!

मुंतजिर तेरे जवाब का वरना बिखर जाएंगे,
दौलत शोहरत नही तेरी तलब एतबार पाएंगे!

परिन्दे की मानिन्द साये में लम्हा बिताएंगे,
इश्क़ की हर तड़प तेरे आलिंगन में मिटाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page