विश्व का विशालतम राष्ट्र ध्वज तिरंगा

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर का दिन न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर अपना महत्व रखता है यह पूरे विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश देता है। यह दिन हम भारतीयों के लिए सोने पर सुहागा तब हो जाता है क्योंकि 2 अक्टूबर 2021 को न केवल महात्मा गांधी का जन्म दिवस है बल्कि सादगी के पर्याय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन भी है। ज्ञात हो कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस को ही संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • भारत ने किया एक नया कीर्तिमान स्थापित 

2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी कि 152 वी  जन्म जयंती साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118 वी जन्म जयंती के रूप में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ पूरे भारत में मनाया गया। इसके साथ साथ 2 अक्टूबर 2021 का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और एक नए कीर्तिमान के कारण एक बार फिर से चर्चा का विषय बना ।

  • विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रध्वज का हुआ अनावरण

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में भारतीय सेना के द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया । दुनिया के इस सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण लद्दाख के उप राज्यपाल श्री आर के माथुर ने किया । इस मौके पर सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे भी मौजूद थे। 

  • यह विशाल आकर है इस ध्वज का
वादियों के मध्य विशाल तिरंगा

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का आकार 3:2 अनुपात होता है इसी को मद्देनजर रखते हुए मुंबई के खादी डायर्स एंड प्रिंटर्स ने विश्व का सबसे विशालतम राष्ट्रध्वज खादी का बनाया है । इस राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फीट है जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड भी है। यही नही दुनिया के सबसे बड़े इस राष्ट्रीय ध्वज का वजन 1000 किलो है । 

  • मुंबई में तैयार किया गया यह विशाल तिरंगा 

मुंबई के खादी डायर्स एंड प्रिंटर्स ने इस विशालकाय झंडे को तैयार किया है। सेना के 57 इंजीनियर रेजीमेंट ने एक टीम वर्क के साथ काम करते हुई लेह में स्थापित किया है। इसके अतिरिक्त तिरंगे के सम्मान में एक फ्लाइंग का पास्ट भी आयोजन किया गया। बताया जाता है कि इस तिरंगे झंडे के निर्माण में करीब 1.5 (डेढ़) महीना लगा है इसके निर्माण में कई लोगों ने मिलकर टीम वर्क के साथ काम किया है।

  • ध्यातव्य- भारत में सबसे ऊंचा तिरंगा 

24 जनवरी 2016 को रांची के पहाड़ी मंदिर पर विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया था। इसकी लंबाई 66 फीट और 99 फीट चौड़ा है ।इसे 293 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया गया था ।

By admin

3 thoughts on “विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” 2 अक्टूबर को हुआ इसका’लेह’में अनावरण”

Leave a Reply to farmasi üye kayıt Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page