भारतीय संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 से 329 तक निर्वाचन आयोग का प्रावधान किया गया है,चुकि इस आयोग का उल्लेख संविधान में ही कर दिया गया है इसलिए यह एक संवैधनिक आयोग की श्रेणी में आता है।

25 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत भारतीय निर्वाचन आयोग स्थापना की गई थी। निर्वाचन आयोग की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक अनेक मुख्य चुनाव आयुक्त पद आसीन रहे लेकिन क्या आप यह जानते हैं किसकी गठन से लेकर वर्तमान तक कितनी ऐसी महिलाएं हैं जो मुख्य चुनाव आयुक्त पद को सुशोभित कर चुकी है क्या उनका कार्यकाल रहा है अगर यह आप सब जानना चाहते हैं तो यह आलेख आपके लिए निश्चित रूप से उपयोगी और सार्थक साबित होने वाला है।

  • Conttent List

(1) सुकुमार सेन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त।
(2) पहली और एकमात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
(3) कौन है वी. एस.रमा देवी।
(4) मुख्य चुनाव आयुक्त इनका सर्वाधिक कार्यकाल रहा।
(5) मुख्य चुनाव आयुक्त जिनका कार्यकाल सबसे न्यूनतम रहा।
(6) भारत के अब तक के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ।

  • सुकुमार सेन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त।


भारतीय चुनाव आयोग के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे जिनका कार्यकाल 21 मार्च 1950 से लेकर 19 दिसंबर 1958 तक रहा। इनका कार्यकाल लगभग 8 वर्ष और 9 माह तक रहा जो कि इस पद पर एक लंबा कार्यकाल कहा जा सकता है।

  • पहली और एकमात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त 


भारतीय चुनाव आयोग के इतिहास में अब तक भारत की एकमात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस रामादेवी  जो 9 वे क्रम की मुख्य निर्वाचन आयुक्त थी थी,। जिनका कार्यकाल 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक रहा ज्ञात हो कि यह पहले कर्नाटक के राज्यपाल भी रही थी।

  • कौन है ?  वी. एस.रमा देवी


वी एस रमा देवी का जन्म 15 जनवरी 1934 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। (तत्कालीन समय में मद्रास प्रेसीडेंसी ब्रिटिश कार्यकाल).  इन्होंने स्नातकोत्तर और एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त की।


इसके तृतीय 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक भारत की पहली और अब तक एकमात्र महिला मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर ही।
इसके पश्चात ही राज्यसभा की प्रथम सेक्रेटरी जनरल भी रही जहां इनका कार्यकाल 1 जुलाई 1993 से 25 सितंबर 1997 तक रहा। 


वी.एस रमादेवी हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल भी रही जहां इनका कार्यकाल 26 जुलाई 1997 से 1 दिसंबर 1999 तक तथा कर्नाटक  की राज्यपाल के रुप में इनका कार्यकाल 2 दिसम्बर 1999 से 20 अगस्त 2002 तक रहा।  17 अप्रेल 2013 को बेंगलुरु में उनका निधन हो गया। 

  • मुख्य चुनाव आयुक्त इनका सर्वाधिक कार्यकाल रहा

सन 1950 से सन 2022 तक जितने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं उनमें सर्वाधिक लंबा कार्यकाल के.वी.के. सुंदरम का रहा ।  उन्होंने इस पद पर 20 दिसम्बर 1958 से 23 सितंबर 1967 तक कार्य कियाथा । (करीब 8 वर्ष 9 माह और 10 दिन तक।) 

  • मुख्य चुनाव आयुक्त जिनका कार्यकाल सबसे न्यूनतम रहा

देश का 9 वे क्रम के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस.रमा देवी का कार्यकाल मात्र 15 दिन का रहा।  इन्होंने इस पद पर 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक कार्य किया था।

  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

निर्वाचन आयोग की स्थापना से लेकर वर्तमान तक 25 मुख्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं जिनके नाम निम्न प्रकार से है।
(1) सुकुमार सेन- 21/3/1950 से 19/12/1958
(2) के.वी.के. सुंदरम,-20/12/1958 से 30/9/1967
(3) एस.पी. सेन वर्मा- 1/10/1967 से30/9/1972
(4) डॉ नगेंद्र सिंह,-1/10/1972 से 6
(5) टी स्वामीनाथन-7/2/1973से17/6/1977
(6) एस एन शकधर- 18/6/1977  से 17/6/1982
(7) आर .के त्रिवेदी, 18/6/1982 से 31/12/1985
(8) आर.वी.एस परीशास्त्री- 1/1/1986 से 25/11/1990
(9) वी.एस रमा देवी- 26/11/1990 से 11/12/1990
(10) टी एन शेषन- 12/12/1990 से 11/12/1996
(11) एम.एस गिल- 12/12/1996 से 13/6/2001
(12) जे.एम. लिंगदोह- 14/6/2021 से 7/2/2004
(13) टी. एस कृष्णमूर्ति- 8/2/2004 से 15/5/2005
(14) बी.पी. टंडन- 16/5/2005 से 29/6/2006
(15) एंन गोपालस्वामी- 30/6/2006 से 20/4/2009
(16) नवीन चावला- 21/4/2009 से 29/7/2010
(17) एस.वाई. कुरैशी- 30/7/2010 से 15/6/2012
(18) वी एस संपत- 16/6/201२ से 15/1/2015
(19) हरिशंकर ब्रह्मा-16/1/2015 से 18/4/2015
(20) डॉक्टर नसीम जैदी- 19/4/2015 से 6/7/2017
(21) अचल कुमार ज्योति- 6/7/2017 से 22/1/2018
(22) ओम प्रकाश रावत- 23/1/2018 से 1/12/2018
(23) सुनील अरोड़ा- 2/12/२018 से 13/4/2021
(24) सुशील चंद्रा।  14/4/2021 से14/5/2022
(25) राजीव कुमार 15/5/2022 से———

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You cannot copy content of this page