डॉ.कमला बेनीवाल: राजस्थान ही नही बल्कि भारत की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली और राजस्थान की एकमात्र महिला उप मुख्यमंत्री श्रीमती कमला बेनीवाल का हाल ही में निधन हो गया।

  • जन्म और शिक्षा

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के पास गोरीर गांव में जाट परिवार में पिता कुंवर नेतराम के घर 12 जनवरी 1927 को जन्मी कमला बेनीवाल की प्रारंभिक शिक्षा झुंझुनू और कॉलेज शिक्षा महारानी कॉलेज जयपुर व वनस्थली विद्यापीठ से पूरी की। तबियत खराब होने पर उनको फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहा 15 मई 2024 को 97 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

ध्यातव्य: इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की।

  • कमला बेनीवाल का राजनीतिक जीवन

कमला बेनीवाल का संबंध कांग्रेस से रहा है। आजादी से पूर्व भी महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन में भी बेनीवाल ने सक्रिय भाग लिया था ।इस समय इनकी आयु करीब 15 वर्ष की थी।

1977 के चुनावों के समय उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव के रूप में राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी समिति की सदस्य, राजस्थान महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य और फिर चुनाव के अध्यक्ष भी शामिल थे। अभियान समिति में कार्य किया।

ध्यातव्य 1980 में मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी कांग्रेस में भी भाग लिया।

ध्यातव्य:आजादी के बाद ये 07 बार राजस्थान विधान सभा की सदस्य/विधायक बनी।

  • विधायक और जन प्रतिनिधि के रूप में

ज्ञात हो कि कमला बेनीवाल 07 बार विधायक रही जिनमे से बैराठ से 05 बार, और दूदू से 01 बार तथा आमेर A से एक बार विधायक रही। सर्वप्रथम 1954 में मात्र 27 वर्ष की आयु में आमेर A से विधायक रही।

  • पहली मंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में

कमला बेनीवाल राजस्थान में पहली महिला मंत्री भी रही और इन्होंने 1980 से 1990 तक एक दशक तक वह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। इस दौरान उनके पास कृषि, पशुपालन, सिंचाई, श्रम और रोजगार, शिक्षा, कला और संस्कृति,पर्यटन और एकीकृत ग्रामीण विकास जैसे विविध विभाग थे।अनेक विभागो में मंत्री के रूप में कार्य कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया था।

कमला बेनीवाल न केवल राजस्थान की पहली मंत्री रही बल्कि यह राजस्थान की पहली और एक मात्र उप मुख्यमंत्री ,25 जनवरी 2003 से 8 दिसंबर 2003 तक) भी रही। इस समय राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत थे।

ध्यातव्य: 10 माह 14 दिन तक मुख्यमंत्री रही

ध्यातव्य : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में दो उप मुख्यमंत्री थे कमला बेनीवाल और दूसरे बनवारी लाल बेरवा।

ध्यातव्य : अमेरिकन बायोग्राफिकल इंटीट्यूट द्वारा ह्यूमन ऑफ द ईयर 2001 से सम्मानित किया गया।

  • राज्यपाल के रूप में कमला बेनीवाल:

कमला बेनीवाल ने 2009 से 2014 तक तीन राज्यों में कार्य किया शुरुआत में त्रिपुरा में,गुजरात और मिजोरम।

० 15 अक्टूबर 2009 – 26 नवंबर 2009 तक त्रिपुरा के 11 वे राज्यपाल, के रूप में कार्य किया। इस समय मुख्य मंत्री माणिक सरकार थी।

ध्यातव्य:त्रिपुरा में 1 महा 14 दिन तक राज्यपाल रही.

० 27 नवंबर 2009 – 6 जुलाई 2014 तक गुजरात के 18 वे राज्यपाल के रूप में कार्य किया इस समय यहा के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी,आनंदी बेन पटेल थे।

ध्यातव्य: 04 वर्ष 07 माह और 09 दिन गुजरात के राज्यपाल के रूप में रही

० 9 जुलाई 2014 – 6 अगस्त 2014 तक मिजोरम के 10 वे राज्यपाल के रूप में मुख्यमंत्री पुललथन हवला थे।

ध्यातव्य : मिजोरम में 28 दिन तक राज्यपाल रही

ध्यातव्य : तीन राज्यों में राज्यपाल के रूप रही डॉ.कमला बेनीवाल भारत में किसी भी पूर्वोत्तर राज्य में पहली महिला राज्यपाल थी।

ध्यातव्य: सबसे अधिक समय तक गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page